Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अब सभी पार्टीयां एक्शन मोड में आ चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर ताबड़तौर सर्वे कराने में जुटे हुए है। सर्वे के अनुसार पार्टीयां कई बड़े दावे भी कर रही हैं। बता दें कि कांग्रेस के सर्वे में दावा किया गया है कि पार्टी 85 सीटें कंफर्म जीत रही है और 65 अस्थिर (फ्लोटिंग) सीटों में से भी 28 पर बढ़त पर है।
भाजपा को लेकर किया ये दावा
इस सर्वे में भाजपा को 50 सीटों पर सिमटती बताया गया है। जबकि भाजपा (Rajasthan Election) का दावा है कि वह दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस को हराएगी और 150 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आएगी। बता दें कि कांग्रेस अब तक 3 सर्वे करवा चुकी है, चौथा सर्वे प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा करवा रहे हैं। इसके बाद दो सर्वे और होने हैं। बजट से ठीक पहले हुए प्रथम सर्वे की रिपोर्ट में कांग्रेस की कंफर्म जीत महज 40 सीटों पर बताई गई। इसके बाद डिजाइन बॉक्स को सर्वे, रणनीति, कैंपेन का काम दिया गया। उसके दो सर्वे में पहले 55 और अब 85 सीटों पर कंफर्म जीत का दावा किया गया है। यह सर्वे रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी गई है।
कांग्रेस करवा चुकी है 3 सर्वे
कांग्रेस 3 सर्वे करवा चुकी, भाजपा का सर्वे 2 साल से चल रहा है। भाजपा ने भी अलग-अलग सर्वे व वर्किंग की है। दो साल से लगातार चल रहे सर्वे में रह-रहकर सवाल और तरीका बदल रही है। इसी के आधार पर पार्टी का दावा है कि 2013 में उसका आकलन 120 सीटें मिलने का था और नतीजा भी वैसा ही रहा था।
क्या कांग्रेस की हालत होगी पस्त?
इस बार कांग्रेस की हालत और खराब (Rajasthan Election) होने वाली है, क्योंकि भाजपा 150+ सीटें जीत रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार केंद्रीय सर्वे के आधार पर ही गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में दावा किया था कि दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस को हराएंगे। अब केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी दावा किया कि दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस को हराएंगे। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 175 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।
कांग्रेस ने कब-कब किए सर्वे
- सर्वे कब हुआ किसने किया कंफर्म सीटें
- पहला बजट से पहले माइंडशेयर 40
- दूसरा बजट के बाद डिजाइन बॉक्स 50 से 55
- तीसरा शिविरों के बाद डिजाइन बॉक्स 85
ऐसे किया सर्वे
भाजपा पिछले डेढ़-दो साल से अलग-अलग (Rajasthan Election) सर्वे करवा रही है। हालिया सर्वे में हर विधानसभा क्षेत्र में 1000 से 2000 लोगों से बात की गई, 15 से 25 सवाल पूछे गए। खास ध्यान बैलेंसिंग सीटों पर दिया गया। कहीं पार्टी को ज्यादा वोट मिल रहे हैं तो उस पर अलग से वर्किंग की गई। पार्टी की ओर से सर्वे का दौर अब भी जारी है।
हर सर्वे 3 चरण में, 20 सवाल, सीटों पर 5-5 नाम
सर्वे में हर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार लोगों से बात की गई, 20 सवाल पूछे गए। सर्वे 3-3 चरणों में हुए। इनमें प्रचार के तरीके, जातिगत समीकरण भी बताए गए हैं। भाजपा में लोकल लेवल पर किन लोगों को तोड़ सकते हैं, उनकी सूची भी बनाई गई है। जीत की संभावना वाली सीटों पर 5-5 नाम तय किए गए हैं। यहां भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी लिखे गए हैं।
Comments (0)