कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, भारत में कुछ लोगों को लगता है कि, वो सब जानते हैं, वो भगवान को भी बातें सिखा सकते हैं, हमारे पीएम मोदी उनमें से एक हैं।
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला
फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुझे थकान नहीं हो रही थी, क्योंकि मेरे साथ पूरा भारत था। वहीं आगे उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार ने मेरी यात्रा रोकने की पूरी कोशिश की, पुलिस बल का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद यात्रा का असर बढ़ता गया।मैं एक आम आदमी हूं, मैं अब सांसद नहीं हूं
सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और IOC के अन्य सदस्यों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। जब लोगों ने राहुल गांधी पूछा कि, वह लाइन में क्यों खड़े हैं तो उन्होंने कहा कि, मैं एक आम आदमी हूं, मैं अब सांसद नहीं हूं। हालांकि, इसे लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।पीएम की यात्रा से पहले पहुंचे राहुल गांधी
जानकारी की अनुसार, अमेरिका की यात्रा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देंगे। मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिकी सांसदों से मुलाकात भी करेंगे। वो भारत में प्रेस की आजादी पर लेक्चर भी देंगे। आपको बता दें कि, राहुल गांधी का यह दौरा पीएम मोदी की अमेरिका की यात्रा से ठीक 23 दिन पहले हो रहा है। पीएम मोदी 21 से 23 जून तक अमेरिका जाएंगे, यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन उनके लिए स्टेट डिनर होस्ट करने वाले हैं।Read More: संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को बताया राज्य का सबसे दुखी इंसान
Comments (0)