हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फसल की उचित कीमत के लिए प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। सड़क पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिंसक तरीके से हटाया और इस दौरान बल प्रयोग भी किया गया। इस मसले पर अब भारतीय किसान यूनियन के मुखिया राकेश टिकैत ने बड़ा बयान जारी किया है। राकेश टिकैत ने लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि चूंकि यह देश में एमएसपी पर पहला लाठीचार्ज है, इसलिए दिल्ली आंदोलन से बड़ी लामबंदी की जरूरत है।
किसानों ने विरोध में सड़को को किया जाम
कुरुक्षेत्र में किसानों और पुलिस के बीच हुए बवाल और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के विरोध में आज भी हरियाणा में अलग-अलग जगह सड़कों को जाम किया जा रहा है। लाठीचार्ज से किसान गुस्से में हैं और हरियाणा सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। इसके विरोध में सोनीपत के गन्नौर में भी किसानों ने गन्नौर शाहपुर रोड पर जाम लगा दिया, वहीं गोहाना में किसानों ने पानीपत रोहतक रोड को भेसवान गांव के पास जाम कर दिया।किसान सरकार के खिलाफ कर रहे हैं नारेबाजी
प्रदर्शन करने वाले तमाम किसान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। किसान अपने नेता गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई की मांग कर रहे हैं। किसानों के जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची है। हालात को देखते हुए फिलहाल किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है।पहलवानों के धरने पर भी बोले राकेश टिकैत
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चले किसान आंदोलन के बड़े चेहरे रहे राकेश टिकैत ने एक बार फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। कुरुक्षेत्र में हुए लाठीचार्ज को लेकर टिकैत ने कहा कि अगर लाठीचार्ज होगा तो जाम भी होगा। पहलवानों के धरने पर भी राकेश टिकैत ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात हो रही है। इस मामले को लेकर धरना, पंचायतें और बैठक आगे भी चलती रहेगी।Read More: दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, बीजेपी सरकार पर लगाया आरोप
Comments (0)