चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार के समस्तीपुर पहुंचे जहां इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को जाना और राजनेताओं पर जमकर निशाना साधा हैं। वहीं इसके साथ ही पीके ने लोगों से अपना सही प्रतिनिधि चुनने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने आगे जनता की समस्याओं को लेकर बिहार की नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला।
नीतीश का शासनकाल काले अध्याय के समान है
प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, राज्य की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, जहां बिल्डिंग है वहां शिक्षक नहीं, जहां शिक्षक हैं वहां बिल्डिंग नहीं। जहां दोनों है वहां शिक्षा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं पिछले 9 महीनों से प्रदेश के गांव-गांव घूम रहा हूं, यहां की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नीतीश कुमार जैसे पढ़े-लिखे व्यक्ति 17 साल से शासन कर रहे हैं और इनका शासनकाल काले अध्याय के समान है।
बिहार में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हुई है - प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार ने आगे राज्य सरकार पर बरसते हुए कहा कि, बिहार में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हुई है, आने वाले समय में दो पीढ़ियां अब नहीं सुधरेंगी। पीके ने कहा कि, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था समतामूलक शिक्षा नीति बनाने के चक्कर में ध्वस्त हुई है। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार को इस बात की चिंता नहीं है कि, स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही। बिहार में पूरी शिक्षा व्यवस्था नियोजित शिक्षकों और उत्क्रमित विद्यालयों के चक्कर में चल रही है।
कॉलेजों में डिग्री बंट रही हैं - पीके
जन सूराज पार्टी के संयोजन प्रशांत किशोर यही नहीं रुके उन्होंने आगे राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार के स्कूलों में तो पढ़ाई भी नहीं हो रही हैं। पीके ने आगे कहा कि, स्कूलों में जहां खिचड़ी बंट रही है, तो वहीं कॉलेजों में डिग्री बंट रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि, राज्य की कॉलेजों को भी देखना चाहिए। इन कॉलेजों को नियोजित शिक्षक तो नहीं चला रहे।
Comments (0)