विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों राहुल गांधी के अमेरिकी दौरों पर हमलावर हैं। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर तीखा तंज कसा है। विदेश मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि, मुझे नहीं लगता कि, विदेश जाकर भारत की बुराई करने से देश में उनकी महत्वा बढ़ेगी।
एस जयशंकर ने कसा राहुल गांधी पर तंज
एस जयशंकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, उनकी (राहुल गांधी) आदत है कि, जब वो बाहर जाते हैं तो वे देश की आलोचना करते हैं, हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं। उन्होंने आगे कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, विश्व देख रही है कि, इस देश में चुनाव होते हैं और चुनाव में कभी एक पार्टी जीतती है, कभी दूसरी पार्टी। अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा परिवर्तन तो नहीं आना चाहिए। विदेश मंत्री ने इस दौरान कहा कि, हमें पता है कि, 2024 के चुनाव का नतीजा तो वही होगा।भारत की विदेश नीति की वजह से देश का मान बहुत बढ़ा हैं
विदेश मंत्री ने आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, बीते वर्षों में भारत की विदेश नीति की वजह से देश का मान बहुत बढ़ा हैं। आज लोग भारत को सुनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, आज हम जो भी प्रभाव डाल रहे हैंस उससे हमारी परंपरा का उत्सव मनाया जा रहा हैं। जब हम विदेश जाते है तो वहां के लोगों से मिलते हैं। विश्व, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ, भारत को एक विकास के भागीदार के रूप में देखता हैं।Read More: MP NEWS: कांग्रेस का दावा, हर सर्वे में हार रही बीजेपी
Comments (0)