सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक बार फिर से साइबर क्रिमिनल्स की पहली पसंद रहे हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए होने वाले साइबर क्राइम के आंकड़ों में वाट्सऐप एक बार फिर से सबसे ज्यादा मिसयूज किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रहा है। इस साल डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें वाट्सऐप के जरिए वीडियो कॉलिंग करके अपराधियों ने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।
वाट्सऐप एक बार फिर से साइबर अपराधियों की पहली पसंद बना है। गृह मंत्रालय की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है।
Comments (0)