केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह आज अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर में मेला भाठा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे, फिर कांकेर के लिए रवाना होंगे
जानकारी के अनुसार मंत्री सिंह आज दोपहर 1 बजे रायपुर एयरपार्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। वहां 1.55 बजे सकिर्ट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे मेला भाठा ग्राउंड सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे नगर सैनिक ग्राउंड हेलीपैड से वापस रायपुर आएंगे। शाम 4:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
जहां कमजोर भाजपा वहां लगा रही ताकत
15 साल प्रदेश में शासन चलाने वाली बीजेपी के पास 13 विधायक हैं। बस्तर संभाग में बुरी तरह से हार देख चुकी पार्टी प्रयास कर रही है दमदार वापसी की। यही वजह है कि बस्तर संभाग पर भाजपा का फोकस है। लगातार बड़े नेताओं का बस्तर दौरा जारी है। बीजेपी ने बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है। संगठन के बड़े नेताओं ने कई दिन बस्तर में बिताए अब राजनाथ की सभा भी यहां हो रही है। राजनाथ इस सभा में केंद्र सरकार की योजनाएं गिनवाकर वोटर्स का ध्यान खीचेंगे।
Comments (0)