मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Meghwal)को पद से हटा दिया गया है। अब इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है।अपने सरल जीवन के लिए प्रसिद्ध मेघवाल वर्तमान में केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री, पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री तथा बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है।
बीकानेर लोकसभा से पहला चुनाव जीता
अर्जुन राम मेघवाल का जन्म 7 दिसम्बर 1954 में हुआ है। उनके राजनीतिक(Meghwal) जीवन की शुरुआत साल 2009 में हुई थी, जब भाजपा के टिकट पर बीकानेर लोकसभा से पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए। केन्द्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री संसदीय कार्यमंत्री, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए।
कार की बजाय साइकिल का इस्तेमाल
मेघवाल की जीवन यात्रा बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री को सरकार की तरफ से कार दी गई है, लेकिन वह इस्तेमाल बहुत ही कम करते हैं। वह कार की बजाय साइकिल से संसद जाना पसंद करते हैं।
अभी होंगे और बदलाव
माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी नींव तभी पड़ गई थी जब पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से अपने कामों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी थी।इस तरह के बदलाव को साल 2024 के आम चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी सरकार चुनावों से पहले और बदलाव कर सकती है।
READ MORE:जैसलमेर में पाकिस्तानी प्रवासियों के घरों पर चला बुलडोजर , IAS Tina Dabi से लगाई न्याय की गुहार
Comments (0)