18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा ने NDA की बैठक में शामिल होने के लिए लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चिट्ठी लिखी है।
विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में हुई थी। पटना में तमाम दलों को एकजुट करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। अलग-अलग राज्यों में जाकर नेताओं से मिले थे।
इस बार कांग्रेस बैठक की अगुवाई करती नजर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमाम विपक्षी दलों को न्योता भेजा है। वहीं सोनिया गांधी ने भी सभी बड़े नेताओं को उस दिन डिनर पर आमंत्रित किया है।

Comments (0)