देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के जल स्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। अब यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हो गया है। यह स्थिति पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से साढ़े तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने की वजह से उत्पन्न हुई है। इससे पहले 9 जून 1978 को यमुना नदी का जल स्तर 207.49 दर्ज किया गया था।
इस बीच यमुना के जल स्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर यमुना के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

Comments (0)