कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां वे लगातार मोदी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। लेकिन एक मुद्दा ऐसा रहा, जिस पर कांग्रेस नेता मोदी सरकार के स्टैंड से सहमत नजर आए और विदेशी धरती पर इसकी जमकर तारीफ भी की। रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को राहुल गांधी ने सही बताया है।
राहुल गांधी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक सवाल पर राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि वह इस मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, रूस के साथ हमारे संबंध हैं। रूस पर हमारी कुछ निर्भरताएं हैं। इसलिए मेरा रुख भारत सरकार के समान ही होगा।
Read More: भारत के साइक्लोन मैन महापात्र बने 'विश्व मौसम विज्ञान संगठन' के तीसरे उपाध्यक्ष
राहुल गांधी ने कहा, भारत एक बड़ा देश है और इसके संबंध हमेशा बड़ी संख्या में देशों के साथ रहेंगे। हमारे कुछ देशों के साथ बेहतर संबंध होंगे, अन्य देशों के साथ संबंध विकसित होंगे। यह संतुलन है, लेकिन यह कहना कि भारत के संबंध इस समूह के लोगों के साथ नहीं होंगे। भारत के लिए ऐसा करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि भारत इतना छोटा और आत्मनिर्भर देश नहीं है। कि यह सिर्फ एक साथ संबंध रखे और बाकियों के साथ नहीं।
Comments (0)