केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, अब वे पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों में नहीं बैठेंगे। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि, वो पेट्रोल और डीजल वाली कार में नहीं बैठेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, वो दिल्ली में हाइड्रोजन कार इस्तेमाल करते हैं और नागपुर में इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करते है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा वाले मुझे बुलेटप्रूफ कार के अलावा किसी और कार में नहीं बैठने देते।
अब मैं पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों में नहीं बैठूंगा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, इस कारण मुझे इस कार में बैठना पड़ता है, लेकिन तय कर लिया है कि, अब मैं पेट्रोल, डीजल वाली कार में नहीं बैठूंगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे लोगों से अपील की है कि, सभी लोग इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर लें। वो काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि, धीरे-धीरे देश से पेट्रोल, डीजल के वाहन खत्म हो जाएंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली 400 कंपनियां भारत में खुल गई हैं।देशभर में 20.8 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हैं
आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि, देशभर में काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, आज के समय में देशभर में 20.8 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हैं। वहीं साल 2021 की तुलना में 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा हैं। इनकी संख्या में 300 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि, साल 2030 तक उनके मुताबिक 2 करोड़ वाहन हो जाएंगे।Read More: अन्य राज्यों से आने वाली तुअर दाल पर अब एमपी में नहीं लगेगा मंडी शुल्क
Comments (0)