अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज दो दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचेंगे। यह ऑस्टिन की दूसरी भारत यात्रा है। इस दौरान वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता बदलते विश्व परिदृश्य में रक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा करेंगे।
राजनाथ के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छह जून को जर्मनी की रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। ऑस्टिन ने हाल ही में जापान, सिंगापुर, फ्रांस और भारत की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था कि वह राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मिलने के लिए भारत का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के साथ औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी।पिस्टोरियस सोमवार को भारत पहुंचेंगे
जर्मनी की संघीय रक्षा मंत्री पिस्टोरियस सोमवार को इंडोनेशिया के भारत पहुंचेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के लावा पिस्टोरियस दिल्ली के इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह रक्षा स्टार्ट -अप से जुड़ी कुछ कंपनियों के अफसरों के भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद पिस्टोरियस मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय और मझगांव डॉक शिपयार्ड का दौरा भी करेंगे।चीन के आक्रामक बर्ताव पर भी हो सकती है बातचीत
अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन से राजनाथ सिंह की कई नई रक्षा सहयोग परियोजनाओं पर चर्चा होगी। इन पर मोदी-बाइडन में दो सप्ताह बाद विस्तार से चर्चा होगी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अलावा एलएसी पर आक्रामक चीनी बर्ताव और आतंकवाद के खतरे से निपटने के तरीकों पर चर्चा हो सकती है।Read More: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा के लिए रवाना
जनवरी 2021 में पदभार संभालने के बाद ऑस्टिन की यह दूसरी बार भारत यात्रा होगी। इसी के साथ ऑस्टिन इस साल भारत आने वाले चौथे अमेरिकी कैबिनेट स्तर के सचिव होंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने फरवरी और मार्च में भारत का दौरा किया था।
Comments (0)