समान नागरिक संहिता को लेकर आल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार विरोध कर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि यूसीसी से सबसे ज्यादा तकलीफ हमारे हिंदू भाइयों को होगी। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर भी निशाना साधा।
ओवैसी ने कहा कि यूसीसी से हिंदू भाइयों के बहुत सारे अधिकार छीन लिए जाएंगे, जिसमें मैरिज एक्ट के साथ-साथ बहुत सारे सामाजिक और धार्मिक रीति रिवाज भी शामिल हैं। ओवैसी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिंदुओं को मिले विशेषाधिकार का जिक्र करते हुए दावा किया है कि ये यूसीसी से छिन जाएंगे।