दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार (6 जून) को इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान की ओर डायवर्ट किया गया। एअर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में सवार सभी 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सुरक्षित हैं।
सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI173 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। 216 यात्रियों और 16 चालक दल के साथ उड़ान को डायवर्ट किया गया और रूस के मगदान हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।यात्रियों को प्रदान की जा रही है जरूरी सहायता
उन्होंने कहा कि यात्रियों को सभी सहायता प्रदान की जा रही है और जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान किए जाएंगे। विमान की ग्राउंड पर अनिवार्य जांच चल रही है। हाल ही में फ्लाइट्स में खराबी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है।फ्लाइट्स में खराबी के मामलों में हुई बढ़ोतरी
दो दिन पहले ही डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की तकनीकी समस्या के कारण गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली समेत कई विधायक भी सवार थे। इंडिगो ने इस घटना के संबंध में एक बयान जारी कर कहा था कि पायलट की ओर से विमान के इंजन में खराबी की घोषणा के बाद फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और बीजेपी के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला सहित 150 यात्री सवार थे।Read More: ओडिशा रेल हादसे के घायलों से मिलने पहुंची सीएम ममता, बोलीं- अभी विवाद करने का समय नहीं है
Comments (0)