पूरे देश में सब्जियों के बढ़े दामों को लेकर लोगों की कमर तोड़ दी हैं। टमाटर के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आलम यह है कि, अलग-अलग जिलों से टमाटर की लूट के मामले सामने आने लगे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसी तस्वीर आई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि, लंका क्षेत्र के नगवां में सब्जी बेचने वाले सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने विरोध जताने के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर को तैनात किया है। सपा कार्यकर्ता ने पोस्टर में लिखा है कि, पहले पैसे तब टमाटर, कृपया टमाटर को न छुएं।
सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने विरोध जताने के लिए अपनी दुकान पर बाउंसर को तैनात किया है।