भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के ग्वालियर दौरे पर आ रही हैं। वे ग्वालियर के 'अटल बिहारी बाजपेयी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट' (IIITM) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मशहूर सिंधिया राजघराने के निवास स्थल जय विलास पैलेस भी जाएंगी। वे इस महल की राजसी मेहमान होंगी। उनके आगमन से पहले पूरा जय विलास पैलेस दुल्हन की तरह सज रहा है। महल में कई सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारी चल रही है।
सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगी द्रौपदी मुर्मू
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया खुद पूरे कार्यक्रम की तैयारी में जुटी हुई हैं। मुर्मू ग्वालियर महल के संग्रहालय का दौरा करने के बाद पूरे सिंधिया परिवार के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगी। इसे लेकर जय विलास पैलेस में खास तैयारी चल रही है।राष्ट्रपति के लिए हो रही हैं सात्विक भोजन की तैयारियां
राष्ट्रपति के विशेष खाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा बावर्ची लगे हुए हैं। सिंधिया परिवार ने बावर्चियों को सख्त आदेश दिया है कि किसी भी व्यंजन में अदरक, लहसन, प्याज, काला नमक और चाट मसाला नहीं डाला जाएगा। गौरतलब है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात्विक भोजन करती हैं। खाने की विशेष बात यह है कि इसमें महाराष्ट्र, ओडिशा और नेपाल के कई विशेष व्यंजन शामिल हैं।कुछ इस प्रकार रहेगा राष्ट्रपति का दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.35 बजे ग्वालियर आ चुकी हैं। दोपहर 2.40 बजे गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोडस्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान पहुंचेंगी। यहां वे 10 बच्चों को ट्रिपल आईटीएम के स्टूडेंट ज्ञान मूवमेंट के तहत पुस्तकें भेंट करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4.40 बजे एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा के लिए रवाना होंगी और शाम 5 बजे एयरफोर्स स्टेशन से विमान द्वारा रवाना होंगी।Read More: मध्यप्रदेश में सामने आई मास सुसाइड की सनसनीखेज वारदात, एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या
Comments (0)