कांग्रेस के कद्दावर नेता संदीप दीक्षित ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में लाए गए अध्यादेश पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस दौरान सीएम केजरीवाल सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, यह केजरीवाल की विफल सरकार है। वो भ्रष्टाचार के दलदल में बहुत नीचे तक दबे हुए हैं और इसी कारण किसी भी दिन देश के इतिहास में ऐसा हो सकता है कि, एक निर्वाचित सरकार का सीएम 8 से 10 दिनों के लिए जेल जाए।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक बड़ा दावा किया
कांग्रेस के सीनियर नेता संदीप दीक्षित ने इस दौरान एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि, समस्या यह है कि, ऐसा कोई और दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है, जो इतना असभ्य हो। आप दिल्ली में किसी से या फिर LG से पूछ सकते हैं, कोई भी सीएम से बात नहीं करना चाहता है, क्योंकि वो खराब भाषा का प्रयोग करते हैं।केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल में रार
आपको बता दें कि, दिल्ली में अधिकारों को लेकर निर्वाचित सरकार और उपराज्यपाल (LG) के बीच खींचतान लगातार जारी है। वहीं सबसे अधिक विवाद सरकारी अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हो रहा है। बता दें कि, हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल के पक्ष में अपने आदेश में कहा था कि, अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली की निर्वाचित सरकार के पास ही रहेगा।अदालत के फैसले को केंद्र सरकार ने बदला
हाल ही में देश की सबसे बड़ी अदालत ने LG के विषय में कहा था कि, उन्हें दिल्ली की केजरीवाल सरकार के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। लेकिन, अदालत के आदेश के तकरीबन 1 सप्ताह बाद केंद्र की मोदी सरकार एक अध्यादेश लाई है। जिसके बाद AAP पूरी तरह से आग बबूला हो उठी है और इस अध्यादेश का खुलकर विरोध कर रही है। बता दें कि, इस अध्यादेश के द्वारा से दिल्ली में ग्रुप -ए और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के ट्रांसफर और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए नेशल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी का गठन कर दिया गया।Read More: ‘यह पंजाब है, इंडिया नहीं’ तिरंगे के साथ नहीं मिलेगी स्वर्ण मंदिर में एंट्री
Comments (0)