दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी न "भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी" अभियान शुरू किया।
भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी' अभियान शुरु
आपको बता दें कि, भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी' अभियान ऐसे वक्त में शुरू किया है, जब सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के नेता सेवाओं के मामलों पर दिल्ली सरकार का नियंत्रण वापस लेने वाले अध्यादेश को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।बीजेपी का केजरीवाल को घेरने का प्लान
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आधिकारिक आवास के 52 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाती रही है और इसे "राज महल" बता रही है। आपको बता दें कि, इस अभियान के दौरान बीजेपी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए मुख्यमंत्री के पुनर्निर्मित आधिकारिक आवास के मॉडल के साथ सेल्फी लेंगे।दिल्ली बीजेपी ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना
"भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी" अभियान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और हंस राज हंस सहित अन्य शामिल हुए। इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि, भ्रष्टाचार के राजमहल के साथ सेल्फी' अभियान दिल्ली के लोगों के सामने केजरीवाल की असलियत को उजागर करेगा। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि, सीएम केजरीवाल ने अपने बंगले पर जनता की गाढ़ी कमाई का 52 करोड़ रुपये खर्च कर भ्रष्टाचार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि, दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा।Read More: राजगढ़ में 13 जून को किसान-कल्याण महाकुंभ, 9 जिलों से 1 लाख से अधिक हितग्राही होंगे शामिल
Comments (0)