हिमाचल प्रदेश में जनता पर मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है। प्राकृतिक आपदा के साथ अब हिमाचल के लोग महंगाई की मार भी झेल रहे हैं। इसी बाच सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनता पर एक और मुसीबत डाल दी है। बता दें कि, राज्य सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। शुक्रवार आधी रात से प्रदेश में डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू रहेगी।
सुक्खू सरकार ने डीजल पर बढ़ाया वैट
वहीं राज्य कर एवं आबकारी विभाग की तरफ से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने डीजल पर लगने वाले वैट को प्रति लीटर में 3 रुपए बढ़ा दिया हैं अब 7.40 से बढ़ाकर 10.40 रुपये कर दिया है। अब हिमाचल की सुखविंद सिंह सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में मालभाड़ा बढ़ने के भी आसार बन गए हैं। बस और ट्रकों का भाड़ा बढ़ने से महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं।
भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल से वेट 7 रुपये घटाया था
आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में इससे पहले 7 जनवरी को सरकार ने वेट में बढ़ोतरी की थी। उस समय वेट को 4.40 रुपये से बढ़ाकर 7.40 किया गया था। वहीं नवंबर 2021 में पूर्व की भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल से वेट 7 रुपये घटाया था। इससे कर एवं आबकारी विभाग को वर्ष 2021-22 में 2020-21 के मुकाबले करीब 350 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ था। अब इसका हवाला देते हुए जनवरी 2023 में राज्य सरकार ने वैट में तीन की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। अब आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार ने वैट में और बढ़ोतरी कर दी है।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही वैट पर 3 रुपए बढ़ाए गए थे
इस साल प्रदेश की जनता को लगातार झटके ही मिल रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी हुई थी तो उस दौरान भी वैट पर 3 रुपए बढ़ाए गए। उसके बाद टमाटर महंगा होने से लोगों के घरों से टमाटर ही गायब हो गया। उसके बाद हिमाचल में मौसम ने ऐसा कहर बरपाया की हिमाचल का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया और प्रदेश में बहुत आर्थिक नुकसान हुआ हुआ है।
Comments (0)