लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर देश के साथ मध्य प्रदेश में भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनावी प्रचार में जोर-शोर से जुटी हैं। जनता के बीच जाकर चुनावी वादे करने का सिलसिला भी जारी है। इस बीच एमपी के बालाघाट में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव यहां पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की गारंटी यानी भ्रष्टाचार की गारंटी, कालाधन आया नहीं, लेकिन SBI की लिस्ट आ गई।