ओडिशा सरकार ने मंगलवार (23 मई) को जारी एक आदेश में राज्य भर के शिव मंदिरों में गांजे के उपयोग पर रोक लगा दी है। राज्य भर में भगवान शिव के भक्त इसका विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि यह फैसला अचानक क्यों किया गया।
सरकार ने भांग प्रतिबंध पर जारी किए कड़े निर्देश
राज्य प्रशासन ने मीडिया में एक बयान जारी कर कहा कि राज्य भर के शिव मंदिरों में भांग पूरी तरह से प्रतिबंधित रेहगी। उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों और पुलिस को निर्देश दिए हैं। सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि राज्य के किसी भी शिव मंदिर में किसी भी रूप में भांग का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।क्या बोले सरकार के संस्कृति मंत्री ?
ओडिशा सरकार में संस्कृति मंत्री अश्विनी पात्रा ने कहा, जिस तरह खुर्दा के बानापुर में भगवती मंदिर में पशु बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगाया था और बाद में इसे लगभग सभी मंदिरों में प्रतिबंधित कर दिया गया। उसी तरह ओडिशा के सभी शिव मंदिरों में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।‘ये भगवान का भोग है’
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार का यह फैसला अनंत बलिया ट्रस्ट के प्रमुख पद्म श्री बाबा बलिया द्वारा पिछले महीने आबकारी विभाग को पत्र लिखकर गांजे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के बाद का है। हालांकि, कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने इस फैसले का विरोधकरते हुए कहा, भगवान नारायण को भांग चढ़ायी जाती है। जबकि गांजा भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। ये भोग हैं और इनको प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।Read More: अनिल देशमुख ने कहा, मुझे एमवीए सरकार गिराने का था ऑफर
Comments (0)