महागठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी धारदार बनाने के लिए आज हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आगे की रणनीतियों पर चर्चा भी की।
संतोष सुमन ने कहा - राज्य की नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ 15 जुलाई से हम पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर जन आंदोलन करेंगे।