New Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा करने की उम्मीद है।
आज केरल पहुंचा मानसून
बारिश और मानसून (Monsoon) पर मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर अपना पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। इनके अनुसार अब मानसून भारत पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून के आगमन की आज घोषणा की है। मौसम विज्ञानियों ने पहले कहा था कि चक्रवात 'बिपारजॉय' मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत "हल्की" होगी। आईएमडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 8 जून को केरल में आ गया है।"
IMD ने जारी किया था ये अपडेट
"मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु दक्षिण, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है।
चक्रवाती तूफान में तब्दिल हुआ 'बिपारजॉय'
चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ (biporjoy cyclone live tracking) काफी तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इस चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के कारण केरल में मानसून के शुरु होने की स्पीड थोड़ी धीमी हो सकती है। अरब सागर में आया ये तूफान इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। वहीं, IMD ने एक ट्वीट में कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (cyclone biparjoy tracker) पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा है और एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा चक्रवाती तूफान
वहीं, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवाती तूफान (biporjoy cyclone direction) मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल के ऊपर इसकी शुरुआत ‘हल्की’ रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इसके उत्तर की ओर बढ़ने और एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। इसके बाद ये तूफान अगले 3 दिन में यह उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
चक्रवाती तूफान में बदला बिपारजॉय
वहीं, IMD ने एक ट्वीट में कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (cyclone biparjoy tracker) पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा है और एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
Comments (0)