TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, एकजुट विपक्ष अगले साल लोकसभा चुनाव में चमत्कार कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, 23 जून को यहां ( पजना ) होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर वह आशावादी हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुएशत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात की खुशी जताई है कि, उनकी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी इस बैठक में भाग लेने के लिए सहमत हो गयी हैं।
ममता बनर्जी पासा पलटने वाली हैं
शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए आगे कहा कि, मैंने हमेशा ही कहा है कि, ममता बनर्जी पासा पलटने वाली हैं। यह बड़ी बात है कि, भारत जोड़ो यात्रा से नायक जैसा कद हासिल कर चुके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जैसे लोगों के साथ वह यहां होंगी। आपको याद दिला दें कि, सिन्हा TMC में जाने से पहले कांग्रेस में थे। वहीं यह भी आपको बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा दो बार भाजपा के सांसद भी रह चुके है।मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कहा है कि, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन यह सुरक्षित रूप से कहा जा सकता है कि, चमत्कार होगा। वहीं पत्रकारों के द्वारा जब उनसे पूछा गया कि, क्या नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का चेहरा हो सकते हैं तो उन्होंने कहा कि, क्यों नहीं। उन्होंने इस दौरान यह भी याद दिलाया कि, नीतीश कुमार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि, वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं।Read More: संजय राउत का बड़ा दावा, बोले - अमित शाह ने सीएम शिंदे से शिवसेना के 4 मंत्रियों को हटाने को कहा
Comments (0)