आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य ने आपातकाल की बरसी के मौके पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है। इसके कवर पेज पर हिटलर और इंदिरा गांधी की तस्वीर आमने सामने लगाई गई है। जिसका टाइटल ‘हिटलर गांधी’ रखा गया है।
इंदिरा गांधी की तुलना तानाशाह हिटलर से की
इस मैग्जीन के पेज पर लिखा हुआ है, “हिटलर के जघन्य अपराधों को नकारने या भुलाने पर यूरोप में कई जगह कानूनी पाबंदी है। ये उनके लिए अस्तित्व रक्षा का सवाल है। यही स्थिति भारत में इंदिरा गांधी के लगाए गए आपातकाल की है, जिसे भुलाना लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए याद करें 25 जून, 1975 की काली रात से शुरू हुई दास्तान।”दो तानाशाह , एक जैसी इबारत।
— Panchjanya (@epanchjanya) June 24, 2023
क्या यूरोप नाजीवाद और फासीवाद का सच भुला सकता है?
भारत में इंदिरा गांधी के लगाए आपातकाल को भुलाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकता है।
आइए याद करें 25 जून 1975 की काली रात से शुरू वह दास्तान।
पढ़िए पाञ्चजन्य का नवीन अंक।#NaziIndira#HitlerGandhi pic.twitter.com/iGmiyV8AAs
Comments (0)