दिल्ली कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और उनके दल के बीच जारी तनातनी के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि, अब इस बात में कोई शक नहीं रह गया है कि, बीजेपी के साथ कौन मिला हुआ है। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता ने केजरीवाल पर निशाना उस वक्त साधा है जब आप पार्टी ने कहा कि, जब तक कांग्रेस अध्यादेश के विषय पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देती तब तक वह कांग्रेस की मौजूदगी वाली विपक्षी किसी बैठक में शामिल नहीं होगी।
अजय माकन ने कहा कि, केजरीवाल जी जेल जाने से बचने के लिए यह सब कर रहें है, देश की जनता सब जान चुकी है।