बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तीखा पलटवार किया है। बृजभूषण का कहना है कि, मुझे लेकर, प्रियंका गांधी देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। उनमें हिम्मत है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।
प्रियंका गांधी पर बृजभूषण ने साधा निशाना
आपको बता दें कि, बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही बृजभूषण अपने विरोधियों के निशाने पर हैं। प्रियंका गांधी ने उन पर सवाल उठाए तो बृजभूषण ने उन पर पलटवार करते हुए कहा है कि, प्रियंका गांधी ये समझ लें कि, पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता, बल्कि यह अधिकार कोर्ट का है।
प्रियंका और कांग्रेस को न्यायालय में भरोसा नहीं है
बृज भूषण शरण सिंह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर ट्विट करते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता यह अधिकार न्यायालय का है। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसा लगता है कि, प्रियंका और कांग्रेस को न्यायालय में भरोसा नहीं है, इसलिए वह हर मामले का मीडिया ट्रायल करती हैं। मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कांग्रेस ने हमेशा साजिश रची है जिसका उदाहरण आप सबके सामने है।
बृजभूषण सिंह ने दी प्रियंका गांधी को चुनौती
बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने आगे यह भी कहा कि, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी झूठ के सहारे राजनीति का सपना देखना बंद करे। जीत हमेशा सच्चाई की होती है और झूठ पर सच कितना भारी होता है। उन्होंने आगे कहा कि, अगर प्रियंका गांधी ये देखता चाहती हैं तो ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करें। हिम्मत है तो प्रियंका मेरे खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़े।
Comments (0)