भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल नहीं बदला लेकिन राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष बदल गए। 1 दिसंबर 2022 को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर के दशहरा मैदान से जन आक्रोश रथ यात्रा की शुरुआत की थी। उसमें कुल 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। उस दौरान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया थे और अब सीपी जोशी हैं। 7.5 महीने बाद फिर भाजपा अध्यक्ष जयपुर के बिलवा से एक नए आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं।
Read More: पीएम मोदी 28 जुलाई को नागौर के खरनाल में सभा को करेंगे संबोधित, जाट समाज को साधने की कोशिश
अब इसे चुनावी शंखनाद माना जा रहा है। इसे लेकर भाजपा की पूरी तैयारी है। इसके पोस्टर और बैनर लग गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक इसे हिट करने के लिए पूरी रणनीति बना ली गई है। नये अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती है इस आंदोलन को कैसे आगे बढ़ाना है। जो अभी तक इसी पशोपेश में हैं। हालांकि, संगठन इसके लिए मजबूती से तैयार है। इसकी पूरी रिहर्सल भी हो चुकी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी एकता का संदेश भी देगी। भाजपा की सोशल मीडिया टीम पूरी तरह से तैयार है।
Comments (0)