उत्तरी सिक्किम में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन के कारण 2 हजार से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया है कि, उत्तरी सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन से चुंगथांग जाने वाली सड़क पेगोंग सप्लाई खोला में अवरुद्ध है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन से 1 हजार 9 सौ 75 घरेलू और 36 विदेशी पर्यटक लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों के होटलों में फंसे हुए हैं।
बाढ़ के कारण 345 कारें और 11 मोटरबाइक फंसी हुई हैं
आपको बता दें कि, यह जगह प्राकृतिक सुंदरता के साथ विभिन्न स्थानों के प्रवेश द्वार माने जाते हैं। यही कारण है कि, देश से लेकर विदेश के पर्यटक यहां पर घुमने आते हैं। जानकारी के अनुसार, जो यहां पर फंसे हैं उनमें विदेशी पर्यटकों में 23 बांग्लादेश के, 10 अमेरिका के और 3 सिंगापुर के हैं। अधिकारियों ने इस बारे में आगे यह भी बताया हैं कि, उत्तरी सिक्किम में विभिन्न स्थानों पर 345 कारें और 11 मोटरबाइक फंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि, बारिश रुकने के बाद सड़कों की सफाई का काम शुरू हो जाएगा।Read More: सीएम ममता बनर्जी ने कहा - बंगाल में कांग्रेस को समर्थन देने का सवाल ही नहीं
Comments (0)