महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं है और देश में राष्ट्रवादी मुसलमान मुगल बादशाह को अपना नेता नहीं मानते। बीजेपी नेता ने आगे औरंगजेब के मकबरे पर जाने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर भी निशाना साधा हैं।
राज्य में औरंगजेब के इतने हमदर्द कैसे आ गए?
आपको बता दें कि, इस बर्ष की शुरुआत में उद्धव ठाकरे और प्रकाश आंबेडकर के दलों ने गठबंधन किया था। वहीं केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, अकोला, संभाजीनगर और कोल्हापुर में जो हुआ वह संयोग नहीं, बल्कि प्रयोग था। राज्य में औरंगजेब के इतने हमदर्द कैसे आ गए?
हमारा राजा केवल एक है और वह छत्रपति शिवाजी महाराज हैं
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, औरंगजेब हमारा नेता कैसे हो सकता है? हमारा राजा केवल एक है और वह छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। भारत के मुसलमान, औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। मुझे बताएं कि, औरंगजेब के वंशज कौन हैं? औरंगजेब और उसके पूर्वज कहां से आए थे? औरंगजेब और उसके पूर्वज बाहर से आए थे।
राष्ट्रवादी मुसलमान औरंगजेब का समर्थन नहीं करते
उन्होंने ने कहा कि, इस देश में राष्ट्रवादी मुसलमान औरंगजेब का समर्थन नहीं करते हैं और वे केवल छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना नेता मानते हैं। वहीं बीजेपी नेता ने औरंगजेब के मकबरे पर जाने को लेकर वीबीए प्रमुख प्रकाश आंबेडकर पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा कि, ऐसा करने की क्या जरूरत थी।
Comments (0)