हाल ही में मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा और उन्हें नग्न कर घुमाने के मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। बता दें कि, महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार को सदन के दोनों सदनों में घेरा हैं। वहीं विपक्ष इस हिंसा को लेकर मोदी सरकार से लगातार कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहा हैं। अब इसी कड़ी में अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा वार किया और कई सवाल भी दागे।
डिंपल यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ भयानक अपराध करने वालों के खिलाफ कोई कड़ा एक्शन क्यों नहीं कर रही है?