समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि, कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी अभी से शुरू कर दें। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। सपा नेता ने आगे कहा कि, हमने कई बार आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग उठाई। राज्य में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर संबंधित के मकान पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कानून व्यवस्था के नाम पर एनकाउंटर हो रहे हैं।
मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है
सपा नेता यादव ने राज्य के मुखिया योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुस्लिम समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। सीएम की बिरादरी के न जाने कितने लोग डकैत और अपराधी होंगे, लेकिन न तो कोई मारा गया और न किसी के घर पर बुलडोजर चला गया। वहीं आगे उन्होंने कहा कि, नए संसद का शुभारंभ हुआ, जिसमें देश के राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया गया। वहीं बीजेपी पर तंज भरे अंदाज में सपा नेता ने कहा कि, कर्नाटक में हारने के बाद अब उत्तर प्रदेश में हारने के बाद भाजपा का काम खत्म।
मायावती बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रही है
रामगोपाल यादव ने आगे पूर्व सीएम मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रही है। वहीं यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने सपा नेता रामगोपाल का स्वागत किया। इस मौके पर जयपाल सिंह, दलवीर सिंह, नरेंद्र यादव, बंटू यादव, जर्रार अहमद राजू, जिला महासचिव मीना राजपूत, राजकुमार राठौर, हनीफ खाकसार उपस्थित रहे।
Comments (0)