शिवसेना (यूटीबी) नेता संजय राउत ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, केंद्र में जल्द ही गठबंधन की सरकार बनेगी। दरअसल राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों की बात का जवाब देते हुए दावा किया है कि, 2024 के बाद देश में जरूर गठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी एकता की बात स्वीकार करते हुए कहा कि, ये लोकतंत्र है और एक-दूसरे की बात समझनी भी चाहिए।
2024 के बाद देश में गठबंधन की सरकार बनेगी
आपको बता दें कि, राज्यसभा सांसद संजय राउत इससे पहले भी इस तरह के दावे क चुके हैं। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि, 2024 में गठनबंधन की सरकार बनेगी। मगर उनका ताजा बयान पिछले दावे से अलग है। अब की बार उन्होंने कहा है कि, 2024 के बाद देश में गठबंधन की सरकार बनेगी।बीजेपी मगरमच्छ या अजगर की तरह है
इससे पहले संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, शिवसेना ने खुद को भारतीय जनता पार्टी से दूर कर लिया, क्योंकि पार्टी इसे खत्म करने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि, बीजेपी मगरमच्छ या अजगर की तरह है, जो भी उनके साथ जाता है, वे उसे निगल जाते हैं। अब वे (शिवसेना सांसद और विधायक, जिन्होंने नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी) महसूस करेंगे कि, इस मगरमच्छ से दूरी बनाने का उद्धव ठाकरे का कदम सही था।Read More: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कहा - हमारे संपर्क में भी MVA के कई नेता
Comments (0)