भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने आज न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस भुइयां और भट्टी के शपथ ग्रहण के साथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या सीजेआई सहित 32 हो गई है।
केंद्र सरकार ने 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भुइयां और केरल में उनके समकक्ष न्यायमूर्ति भट्टी के नामों को मंजूरी दे दी थी।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने आज न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।