असम, मेघालय और सिक्किम बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं। इन तीनों ही राज्यों में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफ़ान पर हैं। वहीं मौसम विभाग ने असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के कई इलाकों में आज से तीन दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जानकारी के अनुसार, असम के 14 ज़िले बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां की 3 नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
भूस्खलन की वजह से राज्य की कई सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं
वहीं मेघालय में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की वजह से राज्य की कई सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं। मेघालय से दक्षिण असम और त्रिपुरा की ओर जाने वाली सड़कें बुरी तरह बाधित हैं। वहीं सिक्किम में भी बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं। यहां कुछ जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे लगभग 3 हज़ार पर्यटक फंस गए थे। इन्हे बड़ी मशक्कत से निकाल लिया गया।मेघालय में भी भारी बारिश का दौर लगातार जारी है
मेघालय में भी भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते 2,700 से ज़्यादा लोग बाढ़ के हालात से जूझ रहे हैं। वहीं प्रदेश के 79 गावों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। लगातार 10 दिन से हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रभावित इलाक़ों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य आपदा प्रबंधन विभाग राहत और बचाव के काम में जुटा है।Read More: देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले - भारत में कोई भी मुस्लिम औरंगजेब का वंशज नहीं
Comments (0)