पूर्वोत्तर राज्य असम को नई विधानसभा मिलने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार (12 जून) को ट्वीट करके दी। सीएम हिमंता सरमा ने कहा कि अगस्त 2023 में नई विधानसभा बनकर तैयार हो जाएगी। हालांकि, विधानसभा कब तक बनकर तैयार होगी अभी इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
वीडियो शेयर कर दिखाई भवन की भव्यता
हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्वीट में कहा, “असम का नया विधानसभा भवन जल्द ही मातृभूमि और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित होगा। मैंने कल इसके काम का निरिक्षण किया।” उन्होंने विधानसभा भवन का जायजा लेते हुए एक मिनट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें भवन की भव्यता दिखाई दे रही है। वीडियो में मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं।जानिए असम की नई विधानसभा की विशेषताएं
असम के नई विधानसभा के अंदर एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं। इसके अलावा सदन के अंदर आधुनिक लाइटनिंग, लकड़ी का बारीक काम और विधायकों के बैठने के लिए उन्नत किस्म का सीटिंग अरेंजमेंट किया गया है। सदन के अंदर के रंग को ब्राउन रंग का रखा गया है।দেশমাতৃ আৰু জাতিৰ সেৱাত শীঘ্ৰেই উৎসৰ্গিত হ'ব অসম বিধানসভাৰ নতুন ভৱন
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 12, 2023
In August 2023, Assam will get its new Vidhan Sabha Complex. I inspected its progress yesterday. pic.twitter.com/caQqQpR7Jb
28 मई को भारत को मिली थी नई संसद
इससे पहले 28 मई को देश को अपनी नई संसद मिली थी। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। नए संसद भवन के निर्माण की अनुमानित लागत 971 करोड़ रुपये है। वहीं, पिछले साल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि नए संसद भवन की लागत बढ़कर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। नए संसद भवन में संयुक्त सत्रों के लिए कुल 1272 सीटें है। इसमें से लोकसभा की 888 सीटें हैं और राज्यसभा की 384 सीटें है।Read More: सूरजमुखी के MSP के लिए किसानों ने कुरुक्षेत्र में छेड़ी जंग, नेशनल हाईवे 44 पर लगाया जाम
Comments (0)