दिवाली- दशहरे से पहले लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को की लॉटरी लग गई है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 % की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 55 % से बढ़कर 58 % हो गया है।
यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। वहीं कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर—यानी तीन महीने का बकाया (एरियर)—दीवाली से ठीक पहले अक्टूबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा। डीए में इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा होगा, जिससे उनकी दिवाली की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा।
Comments (0)