देश के कई राज्यों में बाढ़ बारिश से हालात खराब हो चुके हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में आने वाले 48 घंटे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां राज्य में राहत और बचाव का काम तेज़ी से किया जा रहा है। इसके बावजूद हज़ारों पर्यटक बाढ़ में फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में ब्यास नदी ने जमकर तबाही मचाई। राज्य के डीजीपी ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, कुल्लू से अब तक 13 शवों को निकाला गया है। बाकी फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी सुरक्षित निकाला गया है, 40 पर्यटक की लिस्ट हमारे पास थी, इससे अधिक भी हो सकते हैं।