बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों अपने गुजरात दौरे को लेकर चर्चा में है। धीरेंद्र शास्त्री ने 10 दिनों तक गुजरात के अलग-अलग शहरों में अपने कार्यक्रम किए। उन्होंने शनिवार को एक बार फिर हिंदू राष्ट्र का आहवान किया। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात के लोग एक हो जाएं तो ने केवल भारत बल्कि पाकिस्तान भी एक हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा।
पाकिस्तान भी बनेगा हिंदू राष्ट्र
धीरेन्द्र शास्त्री ने आह्वान करते हुए कहा कि, अगर गुजरात के लोग एक हो जाएं तो न केवल भारत बल्कि पाकिस्तान भी एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को राम और भारत की जरूरत है। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि, "जिस दिन गुजरात में हिंदू, भारत में तिलक लगाकर सड़क पर निकल जाएंगे, उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। भारत ही नहीं, पाकिस्तान भी हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर राम और भारत की जरूरत है पाकिस्तान PoK को संभाल नहीं पा रहा है।” बता दें कि गुजरात के लोगों के लिए उन्होंने कहा कि, "गुजरात के लोगों को जीतना मुश्किल है। मैं गुजरात की धरती को नमन करता हूं। यहां के लोगों की दुनिया भर में पहुंच है। आप लोगों को जीतना मुश्किल है।”गुजरात में कार्यक्रम
धीरेंद्र शास्त्री का 7 जून तक गुजरात के चार शहरों में कार्यक्रम है। सूरत के बाद वे अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में भी जाएंगे। अहमदाबाद में 29 और 30 मई को, राजकोट में 1 और 2 जून को और वडोदरा में 3 से 7 जून तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।Read More: कपिल सिब्बल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बोले - भगवा, हिंसक और असहिष्णु नहीं बनाएंगे नया भारत
Comments (0)