भारतीय जनता पार्टी ने आंध्र प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना रुख साफ कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, वह जनसेना प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
BJP पवन कल्याण के साथ उतरेगी मैदान में
आंध्र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि, वह आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में किस राजनीतिक चेहरे को अपना साथी चुनने जा रही है। बीजेपी ने आंध्र में महत्व रखने वाली पवन कल्याण की जनसेना पर भरोसा जताया है। इस बात की जानकारी राज्य भाजपा मामलों के केंद्रीय उप प्रभारी सुनील देवधर ने दी। उन्होंने बताया कि, चंद्रबाबू नायडू के बाद जनता ने काफी उम्मीदों से जगनमोहन रेड्डी पर भरोसा जताया, लेकिन उनकी सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। यही वजह है कि, आने वाले चुनावों में बीजेपी दोनों में से किसी पर भरोसा न करते हुए पवन कल्याण के साथ मैदान में जा रही है।
आंध्र प्रदेश में अगली चुनाव पवन कल्याण के साथ लड़ेगी BJP
राज्य भाजपा मामलों के केंद्रीय उप प्रभारी सुनील देवधर ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की जन सेना के साथ गठबंधन कर आंध्र प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी। देवधर ने कहा कि, लोग टीडीपी या वाईएसआरसीपी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि दोनों ने उन्हें धोखा दिया है।
चंद्रबाबू नायडू ने एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा - BJP
भारतीय जनता पार्टी के नेता देवधर ने इस दौरान यह भी कहा कि, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने सत्ता हासिल करने के लिए एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा। इसके बाद लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि, जनता ने वाईएस जगन मोहन रेड्डी को इस उम्मीद के साथ चुना कि, वह राज्य का विकास करेंगे, लेकिन स्थिति अब बद से बदतर हो चली है।
Comments (0)