विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पड़ोसी देश चीन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि, भारत और चीन के मौजूदा रिश्तों के लिए चीन जिम्मेदार है। विदेश मंत्री ने कहा कि, संबंधों में गिरावट खुद चीन ने पैदा की है। ताली एक हाथ से नहीं, बल्कि दोनों हाथों से बजती है। अगर रिश्ते सुधारने हैं तो दोनों ओर से कोशिशें करना जरूरी है। जयशंकर ने कहा कि, अगर चीन को बेहतर संबंध बनाने हैं तो उसे LAC पर साल 1993 और साल 1996 में किए गए समझौतों का हर हाल में पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि, व्यावहारिक रिश्ते कायम रखने हैं तो विश्वास तो करना ही होगा।
विदेश मंत्री ने कहा कि, संबंधों में गिरावट खुद चीन ने पैदा की है। ताली एक हाथ से नहीं, बल्कि दोनों हाथों से बजती है।
Comments (0)