आधार कार्ड अपडेट कराना अब पहले से महंगा हो गया है क्योंकि UIDAI ने आधार से जुड़ी सेवाओं के चार्ज में बदलाव कर दिया है। ये नए चार्ज 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे और 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगे। इसके बाद अगला चार्ज स्ट्रक्चर 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक लागू होगा।
सेवाओं पर नया शुल्क कितना होगा?
जिन सेवाओं का पहले शुल्क 50 रुपये था, अब उन्हें अपडेट कराने पर 75 रुपये लगेंगे।
पहले जिन सेवाओं का शुल्क 100 रुपये था, अब वह 125 रुपये होगा।
कुछ सेवाएं जो पहले 75 रुपये में होती थीं, अब उनका शुल्क 90 रुपये हो गया है।
जिन सेवाओं का चार्ज पहले 125 रुपये था, वह 1 अक्टूबर 2028 से बढ़कर 150 रुपये हो जाएगा।
बायोमेट्रिक अपडेट पर नया चार्ज क्या होगा?
अगर कोई व्यक्ति अपने बायोमेट्रिक्स जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो को अपडेट कराना चाहता है, तो निम्नलिखित चार्ज लागू होंगे
5 से 7 साल की उम्र में बायोमेट्रिक अपडेट फ्री रहेगा
15 से 17 साल की उम्र में भी यह सेवा निशुल्क होगी
अन्य सभी मामलों में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क देना होगा
हालांकि, 7 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए, यह चार्ज 30 सितंबर 2026 तक माफ किया गया है ताकि समय पर अपडेट को प्रोत्साहित किया जा सके।
, UIDAI ने 29 सितंबर 2025 को जारी सर्कुलर में 5-7 साल और 15-17 साल के बच्चों के लिए MBU सेवा को फ्री कर दिया है।
7 से 15 साल के बच्चों के लिए MBU-I कराने पर भी 30 सितंबर 2026 तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नाम, जन्मतिथि आदि अपडेट पर कितना खर्च आएगा?
अगर आप अपने आधार में नाम, जेंडर, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या ईमेल आदि में कोई बदलाव करते हैं, तो
पहले जहां 50 रुपये लगते थे, अब 75 रुपये चार्ज लिया जाएगा।
लेकिन अगर आप बायोमेट्रिक अपडेट के साथ ये बदलाव कराते हैं, तो ये फ्री होगा
दस्तावेज अपडेट का मतलब होता है – पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज जमा करना
अगर आप ये अपडेट myAadhaar पोर्टल के ज़रिए करते हैं, तो यह सेवा 14 जून 2026 तक फ्री रहेगी।
लेकिन अगर आप आधार नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट कराते हैं, तो पहले के 50 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे।
Comments (0)