देश के एक अरब से ज्यादा आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साल 2025 में आधार से जुड़ी कई सेवाओं और नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर से जहां अपडेट फीस बढ़ गई है वहीं 1 नवंबर से डिजिटल सेवाओं में एक बड़ा बदलाव आने वाला है जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
1 नवंबर से पूरी तरह डिजिटल होगा अपडेट सिस्टम
1 नवंबर 2025 से UIDAI एक नया डिजिटल अपडेट सिस्टम शुरू करने जा रहा है जो आधार धारकों के लिए सबसे बड़ी राहत होगी।
- अब नहीं जाना होगा सेवा केंद्र: इस सिस्टम के तहत नाम, पता, जन्मतिथि, जेंडर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को अब पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट किया जा सकेगा।
- ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन: नई प्रणाली में सरकारी डेटाबेस के जरिए जानकारी का ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन होगा। अब हर छोटी-मोटी गलती सुधारने के लिए आधार सेवा केंद्र जाने या डॉक्यूमेंट अपलोड करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
ग्रामीण इलाकों को फायदा
यह कदम विशेष रूप से ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो पहले अपडेट के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहते थे। अब यह प्रक्रिया myAadhaar पोर्टल या UIDAI ऐप से OTP वेरिफिकेशन के ज़रिए पूरी हो सकेगी, हालांकि, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए केंद्र जाना ज़रूरी रहेगा।
Comments (0)