महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री शंभुराजे देसाई ने विनायक राउत पर बड़ा पलटवार किया हैं। देसाई ने पत्रकारों से कहा कि, मैं विनायक को अपने दावे पर माफी मांगनी होगी और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो मैं उनको डिफेमेशन का नोटिस भेजूंगा। मंत्री शंभुराजे ने आगे यह भी कहा है कि, महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के कई नेता हमारे संपर्क में भी है और आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में एक सियासी भूकंप आएगा।
विनायक राउत के दावा पर आया सियासी भूचाल
आपको बता दें कि, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता विनायक राउत ने शिवसेना के मुख पत्र सामना में दावा किया था कि, शिंदे गुट के 22 विधायकों और 9 सांसदों के उद्धव ठाकरे के समर्थन में होने की बात कही थी, जिसको लेकर पूरे प्रदेश का सियासी पारा एक बार फिर से हाई हो गया था। अब इसी मुद्दे पर शभुराजे देसाई का नाम भी था जो इस महाराष्ट्र की कैबिनेट में मंत्री हैं।
मंत्री शुंभूराज देसाई का दावा
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री शुंभूराज देसाई ने कहा है कि, दो दिनों पहले विनायक राउत ने दावा किया था और मैं उद्धव ठाकरे के संपर्क में हूं। विनायक राउत द्वारा किया दावा झूठा है। उन्हें चुनौती दी थी की वे अपने दावे पर माफी मांगे लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी तो इस लिए उनको डिफेमेशन का नोटिस भेज रहा हूं। मंत्री ने आगे पत्रकारों को बताया कि, ठाकरे गुट फिलहाल बड़ी खराब स्थिति में है इस लिए ऐसे बयान दे रहे है। दिशा हीन ठाकरे गुट हो चुका है इस लिए वे ऐसे बयान दे रहे है। वहीं शुंभूराज देसाई ने दावा करते हुए कहा कि, MVA के कई नेता हमारे संपर्क में है जल्द ही बड़ा भूकंप होगा।
Read More: MP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान, कहा - पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत का मान-सम्मान दुनियाभर में बढ़ा है
Comments (0)