पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के विदेशों में दिए गए कथित भारत-विरोधी बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के विदेशों में दिए गए कथित भारत-विरोधी बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्राओं के दौरान भारत को नीचा दिखाना और बदनाम करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे हमले, उनकी लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा का परिणाम हैं।
मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों से केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास के साथ-साथ भारत का नाम, मान और सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी अपने झूठ और षड्यंत्र के सहारे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
देश की जनता इन तथ्यों को समझ रही
उन्होंने दोहराया कि भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर राहुल गांधी का बार-बार हमला, दरअसल चुनाव दर चुनाव मिल रही पराजय की कुंठा को दर्शाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता इन तथ्यों को समझ रही है
Comments (0)