लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे।
लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा जारी है। शुरुआत पीएम मोदी ने की। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे। वंदे मातरम् आजादी के समय से प्रेरणा का स्त्रोत था तो फिर उसके साथ पिछले दशक में अन्याय क्यों हुआ।
'जिन्ना के मुन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत'
वहीं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- वंदे मातरम् राष्ट्रभक्तों के लिए एनर्जी है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी है। हम उनका कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि अंग्रेजों को वंदे मातरम् से दिक्कत थी। जिन्ना को वंदे मातरम् से दिक्कत थी। अब जिन्ना के मुन्ना को भी वंदे मातरम् से दिक्कत है।
Comments (0)