पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। बीजेपी ने इस बीच चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, बंगाल में पंचायत चुनाव की गिनती हो रही है और अब पंचायत चुनाव में 45 लोगों की जान जा चुकी है। बंगाल में लोकतंत्र दम तोड़ रहा है। इस दौरान सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ही हत्या नहीं हुई, अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है।