New Delhi: देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है और अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि कोकण, गोवा, मध्य भारत के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी गहरे बादल छाए हुए हैं। वरिष्ठ मौसमी विज्ञानी ने बताया कि उत्तर पश्चिमी खाड़ी से उत्पन्न निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग की ओर बढ़ गया है। इससे अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। 12 सेमी से अधिक बारिश होने के आसार हैं।
देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है और अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार