समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। सपा प्रमुख ने आगे बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि, भाजपा सरकार दसवें वर्ष में नहीं, अपनी सत्ता के अंतिम वर्ष में प्रवेश कर गई हैं।
जनता ने बीजेपी के लिए विदाई गीत तैयार कर लिए हैं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, यह भाजपा सरकार से त्रस्त जनता के लिए हर्ष का विषय है। जनता ने बीजेपी के लिए विदाई गीत तैयार कर लिए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने खेलो इंडिया गेम्स को लेकर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा की है।
खेलो इंडिया का छलावा किया जा रहा है
अखिलेश यादव ने आगे बोलते हुए कहा कि, राज्य में एक भी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम नहीं बनाया गया हैं। अब सामने लोकसभा चुनाव देखकर खेलो इंडिया का छलावा किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने शासनकाल में इकाना स्टेडियम की स्थापना सहित खेलों के प्रोत्साहन के लिए किए गए अन्य प्रयासों का भी उल्लेख किया।
Read More: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का बयान- मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट छाया रहा
Comments (0)